Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया...उन्होंने मां पूर्णागिरी से प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की...इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं की भी घोषणा की...
मां पूर्णागिरि धाम मेला उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेलों में से एक है...कुंभ और कांवड़ यात्रा के बाद सबसे अधिक श्रद्धालु माँ पूर्णागिरि के धाम पर आते हैं... इस बार पूर्णागिरि मेले का का संचालन 15 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक 3 महीने के लिए किया जाएगा...सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार मेले को साल भर संचालित करने के लिए काम कर रही है...जिसके लिए पूर्णागिरि धाम में स्थायी बुनियादी ढांचों का विकास किया जा रहा है...पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं...माँ पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण कार्य भी जारी है...जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा...उन्होंने कहा पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित सभी प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |