किसान कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम में मंच गिरने से कई नेता घायल
bhopal, Many leaders injured , gherao programme

भोपाल । मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा साेमवार काे भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदेश की किसान एवं जनविरोधी सरकार के खिलाफ धरना एवं घेराव कार्यक्रम के दाैरान मंच पर माैजूद कई वरिष्ठ नेताओं सहित एक दर्जन से अधिक नेतागण घायल हो गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चाैधरी के साथ अस्पताल पहुंचकर उपचारत नेताओं का हाल-चाल जाना। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, अभा कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे, महामंत्री प्रशासन गौरव रघुवंशी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन डॉ. संजय कामले ने बताया कि मंच गिरने की घटना बेहद दुखद और गंभीर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष एवं पूर्व संगठन प्रभारी राजीव सिंह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुये हैं, उन्हें करीब के सिद्धांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका जलिट आपरेशन चल रहा है। उन्होंने बताया कि राजीव सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, रवि जोशी, महेन्द्र सिंह चौहान, रोशनी यादव, योगेश यादव, महेन्द्र जोशी, मानक अग्रवाल, यादवेन्द्र सिंह, जयश्री हरिकरण, शैलेन्द्र पटेल, विधायक भैरोसिंह बापू, रिंकी रघुवंशी, सहित दर्जन भर से अधिक नेताओं को भी चोटें आई हैं। जिन्हें सिद्धांता, स्मार्ट सिटी अस्पताल, 1250 अस्पताल, बंसल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

डॉ. कामले ने बताया कि राजीव सिंह के घायल होने की खबर लगते ही पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, पार्टी कार्यकर्ता और उनके परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं और सभी ने उनके उनके ठीक स्वस्थ्य होने की कामना की है। सभी घायलों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी चिंतित हैं और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल कांग्रेसजनों की पल-पल की खबर ले रहे हैं। डॉ. कामले ने बताया कि हादसे में घायल राजीव सिंह की खबर जैसे ही वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच रही है, सभी वरिष्ठ नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लगातार ले रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुये उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Dakhal News 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.