Dakhal News
ग्वालियर: ग्राम पंचायत सिद्धि खुर्द में ओवरलोड वाहनों के कारण बढ़ते जाम और जर्जर सड़कों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने चार घंटे तक भारी वाहनों को रोका और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से यहां की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है और जाम की समस्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और सार्वजनिक स्थानों पर गति अवरोधक लगाए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
इस प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |