Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तराखंड के 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान चंपावत की शारदा नदी पर राफ्टिंग डैमो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नया विश्व रिकॉर्ड बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया और इस आयोजन को उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र का पर्यटन विकास होगा और यह उत्तराखंड की खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
वहीं, उधम सिंह नगर के खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड मीटर योजना का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह योजना गरीबों के लिए समस्याएं पैदा करेगी, क्योंकि समय पर रिचार्ज न होने पर बिजली कट जाएगी। कांग्रेस ने सरकार से इस योजना को तुरंत बंद करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर जन आक्रोश रैली आयोजित करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |