Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रोहिणी में एक जनसभा में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 सालों तक इन्होंने(AAP) पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। AAP-दा को हटाने का मतलब है 10 सालों के अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जवाब देना। अमित शाह रोहिणी से बीजेपी प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने मौका है कि वे दिल्ली में AAP को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाएं। 10 सालों तक इन्होंने(AAP) पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया... ये लोग बहाने बनाते रहते हैं। बीजेपी की सरकार बनने पर दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, सड़कों और गलियों की सफाई होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |