Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देहरादून: उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना दबदबा कायम रखा। सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों ने 22 नगर निकायों में जीत दर्ज की और नौ में बढ़त बनाये हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस ने 15 नगर निकायों में जीत दर्ज की, जबकि 13 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी घोषित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छह नगर निकायों, निर्दलीय 10 और बहुजन समाज पार्टी दो नगर निकाय क्षेत्रों में बढ़त बनाये हुए है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |