Dakhal News
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत का शनिवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रेम सिंह राजपूत ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और पार्टी की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
प्रेम सिंह राजपूत शनिवार सुबह ग्वालियर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से लेकर फूल बाग चौराहे तक उनका काफिला गूंजता रहा। इस दौरान प्रेम सिंह राजपूत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। प्रेम सिंह राजपूत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी को और मजबूत करेंगे और छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं तक अपनी पहुंच बनाएंगे, ताकि भाजपा के हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिले और संगठन को एक नई दिशा मिले।
उनके इस आभार और प्रतिबद्धता भरे संदेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और पार्टी की आगामी योजनाओं के लिए उत्साह बढ़ाया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |