Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस नेता और विधायक हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को चेतावनी दी है कि वह ब्राह्मणों के पीछे न पड़ें, नहीं तो उन्हें सलाखों के पीछे होना पड़ेगा। कटारे ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सौरभ शर्मा की नियुक्ति से जुड़े मामलों में बचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके पास पूर्व मंत्री के हस्ताक्षर वाली नोट सीट और ग्वालियर कलेक्टर को लिखा गया पत्र मौजूद है।
कटारे ने कहा कि सौरभ शर्मा की पॉपुलैरिटी मुख्यमंत्री से भी अधिक हो गई है और मध्य प्रदेश पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस जानबूझकर उसे पकड़ने की कोशिश नहीं कर रही है, क्योंकि अगर वह पकड़ा जाता है तो कई बड़े नेताओं की पोल खुल जाएगी।
इसके बाद, कटारे ने भूपेंद्र सिंह को सख्त चेतावनी दी कि वह ब्राह्मणों के पीछे न पड़ें, नहीं तो वह उन्हें तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक वह जेल में नहीं होंगे। कटारे ने यह भी कहा कि पहले वह कुछ नहीं थे, लेकिन अब विधायक बनने के बाद वह किसी को भी बेनकाब करने में सक्षम हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |