Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सतना सांसद गणेश सिंह ने मैहर जिले में अपने संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया, जो विशेष रूप से गरीब, मजलूम, पीड़ित और शोषितों की मदद के लिए समर्पित होगा। यह कार्यालय मैहर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
मैहर में आयोजित उद्घाटन समारोह में सांसद गणेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "गरीब, असहाय और पीड़ितों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर, हमने इस कार्यालय की स्थापना सेवा का संकल्प मानकर की है।" उन्होंने आगे कहा कि "मैहर माई के आदेश और आशीर्वाद से इस कार्यालय के माध्यम से कोई भी पीड़ित उपेक्षित नहीं रहेगा। सेवा भाव से कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी।"
सांसद ने यह भी कहा कि यह कार्यालय मैहर वासियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनेगा, जो हर जरूरतमंद के लिए सहायता का एक प्रमुख केंद्र साबित होगा। इस कार्यालय की स्थापना से स्थानीय निवासियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी, साथ ही यह कार्यालय गरीब और जरूरतमंदों के लिए एक सहायक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |