 
									Dakhal News
 31 October 2025
									31 October 2025
									 
								
								धान खरीदी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में जेल में बंद बालाघाट से पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 12 दिन बाद जेल से बाहर निकले पूर्व सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान हुए विवाद के समय जो भी आरोप लगाए गए वह झूठे थे, पुलिस ने फर्जी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और फिर जेल भेजा। पूर्व सांसद ने कहा जेल से छूटने के बाद भी किसानों के हित में हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
दरअसल 27 दिसंबर 2024 को लालबर्रा तहसील के धान खरीदी केंद्र धपेरा मोहगांव में उनके द्वारा धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट करते हुए खरीदी कार्य में व्यवधान डाला था। घटना के संबंध में लालबर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया थी।
 
							
							
							
							Dakhal News
 10 January 2025
								10 January 2025
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |