Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू में एक विशाल “संविधान बचाओ यात्रा” निकालने जा रही है, कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, यात्रा को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन भी किया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित उनकी पूरी पार्टी इन दिनों संविधान बचाओ के नारे के साथ भाजपा और मोदी सरकार पर हमलावर है, भाजपा पर भारत के संविधान को ख़त्म करने की साजिश करने के आरोप लगाकर कांग्रेस लगातार देश में प्रदर्शन कर रही है, इसी क्रम में 26 जनवरी को महू में संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की भी उम्मीद है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |