Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खटीमा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर राशिद अंसारी ने बताया कि वे शहर का विकास कैसे करेंगे और किन प्रमुख समस्याओं का समाधान करेंगे।
खटीमा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खटीमा शहर की कई प्रमुख समस्याओं के समाधान की बात की, जैसे वेंडर जोन, पार्किंग की व्यवस्था और जाम से निजात दिलाना। इसके साथ ही, उन्होंने नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और नालों की मासिक सफाई पर भी जोर दिया।
राशिद अंसारी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |