
Dakhal News

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस सभी दल जमकर चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी भी AAP और अरविंद केजरीवाल पर हमला हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने तो आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल यानी राष्ट्र विरोधी करार दिया है। इसके साथ ही अजय माकन ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की एक भूल थी जिसे अब सुधारना जरूरी है।
दरअसल, दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ एक श्वेत पत्र जारी किया है। इस दौरान अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने और दिल्ली की दुर्दशा का एक बड़ा कारण 10 साल पहले कांग्रेस द्वारा केजरीवाल के नेतृत्व वाली पहली सरकार को समर्थन देना था। हालांकि, अजय माकन ने ये भी कहा कि यह उनके निजी विचार हैं।
अजय माकन ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल की चुनावी घोषणाओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- "केजरीवाल को अगर एक शब्द में परिभाषित किया जा सकता है तो वह शब्द है "फर्जीवाल"। इस व्यक्ति की घोषणाएं सिर्फ फर्जीवाड़ा हैं, उसके अलावा और कुछ नहीं हैं।" माकन ने कहा कि केजरीवाल इन कामों को पंजाब में करके दिखाए क्योंकि वहां तो कोई उपराज्यपाल भी नहीं है। माकन ने सवाल किया कि केजरीवाल फर्जी वादे करके लोगों को क्यों गुमराह कर रहे हैं?
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |