Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लालकुआँ: नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अम्बेडकर पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त किए गए।
बैठक में ओबीसी महिला आरक्षण के तहत चेयरमैन पद के लिए चार महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की, जबकि सभासद पदों के लिए दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। कांग्रेस के जिला प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने बैठक में कहा कि, "नगर पंचायत लालकुआँ में पहले भी चुनाव को लेकर मंथन किया गया था, लेकिन ओबीसी आरक्षण लागू होने के कारण अब नए सिरे से आवेदन लिए जा रहे हैं।"
कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि, "इस बार कांग्रेस जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को लेकर नगर पंचायत लालकुआँ चुनाव में मंथन कर रही है। सभी संभावित उम्मीदवारों से रायशुमारी की जा रही है, और फिर इन आवेदन को प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। उम्मीदवारों की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद ही की जाएगी।"
कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों का चयन पूरी सजीवता और विचार विमर्श के साथ किया जा रहा है, ताकि चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने वाला प्रत्याशी खड़ा किया जा सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |