Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमित शाह के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है, और इस बीच कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करती रही है।
बीडी शर्मा ने आगे कहा कि जो पार्टी बाबा साहब का अपमान करती रही है, वही आज बीजेपी पर आरोप लगा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को जितना बढ़ावा दिया है, उतना किसी अन्य ने नहीं किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |