Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र के मंदिर को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का अड्डा बनाया है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में की गई घटना को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली बताया।
सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने 70 वर्षीय भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को धक्का देकर घायल किया। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू परिवार को प्रताप सारंगी की सरलता और सहजता पसंद नहीं आती, क्योंकि वे हवाई जहाज में यात्रा करते हैं। यह नेहरू परिवार की सामंतवादी मानसिकता को दर्शाता है। राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसद को घायल करने के मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया और शून्यकाल के दौरान हंगामा किया। इस दौरान, जहां सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान के समय खड़े हुए, वहीं कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रगान का अपमान किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |