Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा कार्यालय में पार्षदों और मेयर पद के दावेदारों की रायशुमारी प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार जोशी की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक दल ने बारी-बारी से प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के आवेदनों पर कार्यकर्ताओं से राय ली।
रायशुमारी प्रक्रिया के तहत, गुरुवार और शुक्रवार को पार्षदों के आवेदनों पर चर्चा की जाएगी, जबकि शनिवार को मेयर पद के दावेदारों पर विचार किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं, पार्टी में हाल ही में शामिल हुए नवीन वर्मा को लेकर असमंजस बना हुआ है। पर्यवेक्षक केदार जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी व्यक्ति को शामिल करना टिकट देने की गारंटी नहीं है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |