Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायकों ने संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान का विरोध कर रहे थे और "अमित शाह माफी मांगो" के नारे लगा रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान का अपमान कर रही है और संविधान निर्माता पर गलत शब्द कहे गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से माफी की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और खड़गे जी के साथ जानबूझकर धक्का-मुक्की की गई और राहुल गांधी पर झूठा मामला 307 का आरोप लगाया गया, जो दलित समाज का अपमान है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |