Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए बीजेपी से लगभग 14 से 16 प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस से अब तक तीन दावेदार सामने आए हैं। इनमें से लाल सिंह पवार को इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
लाल सिंह पवार ने कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव लंबा है, और वे छात्रसंघ के अध्यक्ष रहने के दौरान यूथ कांग्रेस में भी सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि ओबीसी सीट पर दावेदारी के लिए उनके कांग्रेस मित्र और सहयोगियों ने उनका समर्थन किया है।
पवार ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में नगर निगम में विकास का कार्य रुक गया है और जनता को केवल धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस उन्हें इस पद के लिए चुनेगी, तो वह अपने वादों को निभाकर नगर निगम में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |