Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सागर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह एबीवीपी से आए हैं और केवल पांच साल हुए हैं।
इसके जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने भूपेंद्र सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी एबीवीपी से ही आए हैं।
गोविंद राजपूत ने कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता केंद्रीय नेतृत्व के सामने ली थी और चुनावों में कार्यकर्ता के रूप में लगातार पार्टी के लिए काम किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |