Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि चाहे लाठियां पड़ें, आंसू गैस के गोले छोड़े जाएं या फिर जेल जाना पड़े, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी और जनता की लड़ाई के लिए सिर पर कफ़न बांधकर तैयार है।
कांग्रेस के आरोप और प्रदर्शन
कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एक साल की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और किसानों के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न के मामले में मध्य प्रदेश हमेशा अग्रणी रहा है। मुंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं से ₹3000 देने का वादा किया था और समर्थन मूल्य की बात की थी, लेकिन किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया।
इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। अनुभा मुंजारे ने यह स्पष्ट किया कि चाहे जो भी हो, कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |