Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सीहोर में परमार दंपति की आत्महत्या के बाद कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सीहोर की घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों ने राहुल गांधी को गुल्लक दी थी, जिसके बाद ईडी ने परमार परिवार पर छापेमारी की और ईडी अधिकारी परिवार को बीजेपी में शामिल होने का दबाव बना रहे थे।
मीनाक्षी नटराजन का कहना है कि ईडी की प्रताड़ना से परेशान होकर दंपति ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे प्रदेश में डर का माहौल है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर बढ़ी है और बलात्कार की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सरकार लाडली बहना की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा पर सरकारी संस्थानों का निजी उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता धारी दल सरकारी संस्थाओं को ढाल के रूप में उपयोग कर रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |