Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की धर्म यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं, जिस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को हिदायत दी है कि कांग्रेसियों सुधर जाओ वरना तुम्हारे पास बात करने वाले चार लोग भी नहीं रहेंगे।
रामेश्वर शर्मा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पत्थर फेंकने वालों की यात्रा में जाती है, तब उसे तकलीफ नहीं होती। कांग्रेस देश विभाजन करने वाले यात्रियों को अपने साथ रखती है, तब उसे कष्ट नहीं होता। अगर हम गीता का पाठ कर रहे हैं, तब उसे कष्ट होता है। अगर धीरेन्द्र शास्त्री धर्म यात्रा निकालते हैं, तब कांग्रेस को कष्ट होता है। अगर सनातन की जय जयकार हो तो कांग्रेसी उसे बीमारी कहने लगते हैं। कांग्रेसियों, जनमानस से नहीं तो कम से कम भगवान से तो डरो।
इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है। रामेश्वर शर्मा के इस बयान ने एक बार फिर से धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को चर्चा में ला दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |