Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने एक पत्र जारी कर कहा कि 16 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में जवाहर चौक से विधानसभा का घेराव करने के लिए पैदल मार्च निकाला जाएगा। स्पीक अप कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेताओं से अपील की गई है कि वे अपना एक वीडियो बनाकर पार्टी को भेजें, जिससे विधानसभा कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से हो सके।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संगठन चलाना है तो कुछ तो करना चाहिए। भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है और वे जन कल्याण पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मक राजनीति नहीं करने देगी और मध्य प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |