
Dakhal News

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की न्याय यात्रा ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस यात्रा में कांग्रेस के तमाम छोटे-बड़े नेता जुट रहे हैं और भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार की पोल खोल रहे हैं। 'न्याय यात्रा' के 30वें दिन भी इसे लोगों का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ।
दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा का 30वां दिन था। यह यात्रा बवाना विधानसभा से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए बादली विधानसभा तक पहुंची। सैकड़ों लोगों ने यात्रा के नायक दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट और अन्य नेता भी शामिल हुए। देवेंद्र यादव ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस यात्रा का उद्देश्य दिल्ली की जनता को न्याय दिलाने की दिशा में कांग्रेस के प्रयासों को मजबूती देना है। यात्रा के हर पड़ाव पर लोगों का उत्साह और समर्थन देखने लायक था। देवेंद्र यादव की इस न्याय यात्रा ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है और जनता के बीच कांग्रेस की छवि को मजबूत किया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |