Dakhal News
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व वाली यह न्याय यात्रा दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही है। कांग्रेस की न्याय यात्रा ने आज 30वें दिन में प्रवेश किया। 30वें दिन दिल्ली न्याय यात्रा बवाना विधानसभा से शुरू हुई। इस यात्रा की खूबी यह है कि यह हर गली और चौक-चौराहों तक पहुंच रही है।
यात्रा दोपहर बाद रिठाला विधानसभा में पहुंची। इस यात्रा के दौरान हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस यात्रा के दौरान लोग अपनी समस्याओं से कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को अवगत करवा रहे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा और आप की सरकार ने दिल्ली की आबो हवा खराब कर दी है और ये सरकारें दिल्ली के लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। हमारी टीम ने इस दौरान इन इलाकों का दौरा किया और पाया कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |