
Dakhal News

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की न्याय यात्रा ने सिर्फ 26 दिन में दिल्ली की सियासी हवा को बदलना शुरू कर दिया है। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस जनता की नब्ज टटोलने के साथ आप नेता अरविन्द केजरीवाल और आप सरकार के झूठ को भी बेनकाब कर रही है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 8 नवंबर से न्याय यात्रा शुरू की। न्याय यात्रा ने उत्तम नगर विधान सभा को कवर किया। यादव ने क्षेत्र का खुद जायजा लिया और लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। कांग्रेस, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कड़ी मशक्कत कर रही है। न्याय यात्रा को जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि कांग्रेस अपने मकसद में कामयाब हो रही है। न्याय यात्रा उत्तम नगर और उसके बाद मटियाला और फिर द्वारिका विधानसभा क्षेत्र पहुंची। हर जगह प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। देवेंद्र यादव ने अपनी इस यात्रा के दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर हमला जारी रखा।
देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में गड्ढे वाली सड़कें हों या गंदे पानी की सप्लाई या फिर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, हर मुद्दे को जनता की अदालत में आम आदमी पार्टी को जवाब देना पड़ेगा। इस यात्रा में रागिनी नायक भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है, चाहे वो रोजगार हो या शिक्षा या फिर महिला सुरक्षा। केजरीवाल के हर दावे झूठे साबित हुए। यात्रा में स्थानीय लोगों ने भी देवेंद्र यादव से अपनी परेशानियों को साझा किया। कुछ लोगों ने सड़कों की खराब हालत और पीने के पानी की समस्या को उठाया।
जिस तरह जनता इस यात्रा में आम आदमी पार्टी सरकार की शिकायत कर रही है, यह कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में मिल सकता है
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |