Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के जगह-जगह रैली निकालने से बांग्लादेश को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार होने पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर इंदिरा गांधी आज होतीं तो बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार नहीं होता। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत से अनुरोध किया है कि वह प्रधानमंत्री आवास पर जाएं और बैठकर बात करें।
वर्मा का यह बयान भाजपा के विरोध में आया है, जो बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देशभर में रैली निकाल रही है। वर्मा का मानना है कि इस प्रकार की रैलियों से बांग्लादेश की सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह केवल एक राजनीतिक स्टंट है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और विभिन्न दलों के नेताओं ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |