Patrakar Priyanshi Chaturvedi
क्राइम डेस्क | भोपाल,रीवा से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस में एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना हनुमना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 24 नवंबर को आरोपी ने पीड़िता को बहलाकर जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस में अगवा कर लिया। इसके बाद, आरोपियों ने लड़की को गांव से दूर ले जाकर एंबुलेंस में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान, आरोपी का वाहन चालक भी उनके साथ था। बलात्कार के बाद, आरोपी ने लड़की को गांव के पास छोड़ दिया और खुद फरार हो गए।
घटना के बाद, पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर हनुमना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि आरोपियों ने एक निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल किया, जो जननी एक्सप्रेस सेवा से जुड़ी हुई थी। हालांकि, आरोपियों ने एंबुलेंस को छिपा दिया है, जिसे अब तक पुलिस ने बरामद नहीं किया है। यह घटना एक बार फिर से प्रदेश में सुरक्षा और अपराधों पर गहरी चिंता का विषय बन गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |