Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दतिया: भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अपनी जीत पर धूमधाम से जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ-साथ एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव का माहौल बनाते हुए जगह-जगह आतिशबाजी की। इस अवसर पर दतिया के युवा नेता भानु ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "महाराष्ट्र की जनता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को सुना है। 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' पर विश्वास करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपना बहुमत दिया है।"
भानु ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में भी जीत मिली है, जिसे उन्होंने जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "यह जीत हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है और हम जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इस जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया, और उन्होंने अपने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।
भाजपा की इस जीत ने पार्टी के लिए उत्सव का माहौल बना दिया है, और कार्यकर्ता अब आने वाले चुनावों में और अधिक सक्रियता के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |