
Dakhal News

हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी में उपचुनाव के मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी की संभावित जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में सामान्य तौर पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल देखा गया है, और उन्हें विश्वास है कि बद्रीनाथ की तरह केदारनाथ भी सीट कांग्रेस जीतने जा रही है।
हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने शराब जिहाद और पैसा जिहाद के बल पर चुनाव जीतने का प्रयास किया है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है, और उन्हें लगता है कि नतीजे पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।
रावत ने यह भी कहा कि पहली बार कांग्रेस ने सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई है और महिलाओं तक पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इसके सार्थक परिणाम कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सामने आएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री का यह दावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार करने वाला है, और अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |