
Dakhal News

डिजिटल डेस्क, भोपाल । Maharastra Exit Poll Results Live: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का फैसला अब ईवीएम में बंद है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। महाराष्ट्र में 6 एग्जिट पोल में से 5 भाजपा नेतृ्त्व वाली महायुति की सरकार की बनने की संभावना जता रहे हैं। केवल एक ही जो उम्मीद जता रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में बन सकती है। झारखंड में अभी तक 4 एग्जिट पोल्स सामने आए हैं। चारों में यह अनुमान बताया गया है कि झारखंड में भाजपा का ही मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठेगा
महाराष्ट्र में Matrize के एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (NDA) की सरकार बनते दिख रही है। महायुति को 137 से 157 सीटें मिल रही हैं। महाविकास अघाड़ी (INDIA) को 126 से 146 सीटें मिलने जा रही हैं।
झारखंड में NDA के सिर सज सकता है ताज
MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भी भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का जलवा रह सकता है। 81 सीटों पर एनडी गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि जेएमएम कांग्रेस के आईएनडीआईए गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के महायुति गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी (आईएनडीआईए) के खिलाफ अपनी ताकत लगाई है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं। दोनों ही गठबंधन एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में जोरदार प्रचार अभियान चलाया।
झारखंड में आईएनडीआईए और एनडीए के बीच संघर्ष
झारखंड में भी आईएनडीआईए और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईएनडीआईए में जेएमएम, कांग्रेस और राजद साथ हैं, जबकि एनडीए में भाजपा, आजसू, जेडीयू और लोजपा शामिल हैं। चुनावी परिणाम दोनों राज्यों में सत्ता के समीकरण को पूरी तरह से बदल सकते हैं।
खबर को अपडेट किया जा रहा है....
By: Sumit Giri
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |