Patrakar Priyanshi Chaturvedi
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी तेज है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोकारो में जहां रुके थे। वहां झारखंड पुलिस ने छापा मारा उन्हें कुछ नहीं मिला। ये राजनीति से प्रेरित है। रांची के SP साहब को बाद में इसके लिए जवाब देना पड़ेगा।'
झारखंड विधानसभा चुनावों पर असम के सीएम सरमा ने कहा, 'पहले चरण में हमारा चुनाव अच्छा हुआ है। दूसरे चरण में मौसम और खुला-खुला है। मैं उम्मीद करता हूं कि धनबाद, संथाल परगना हर जगह से हम बहुत व्यापक रूप से जीतेंगे। इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस बार झारखंड में हमें भव्य सरकार बनानी है।'
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |