Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 37 पोलिंग स्टेशनों पर री-पोलिंग की मांग की और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इस दौरान एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें दलितों के घरों में आग लगाए जाने का आरोप लगाया। साथ ही, कांग्रेस ने राज्यस्तरीय प्रदर्शन की भी घोषणा की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर उपचुनाव के दौरान 37 पोलिंग स्टेशनों पर री-पोलिंग की मांग की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने नए भारत की बजाय नेताओं की मंडी बना दी है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी प्रचार के दौरान सरकारी कर्मचारियों को अपना एजेंट बना लिया था और जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए।
कांग्रेस ने श्योपुर कलेक्टर के खिलाफ भी शिकायत की थी और पहले ही चेतावनी दी थी कि राजस्थान से गुंडे आएंगे, और यह बात सच भी साबित हुई। पटवारी ने आगे कहा कि आदिवासियों पर हमले हुए और 37 गांवों में आतंक मचाया गया।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि दलितों पर हमलों को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |