Dakhal News
छतरपुर - छतरपुर में कांग्रेस से मोहभंग होकर 50 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में हुआ, जहाँ उन्होंने छतरपुर विधायक ललिता यादव के नेतृत्व में सभी नए सदस्यों को पार्टी में शामिल कराया और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।
वीडी शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छल और झूठ के सहारे राजनीति कर रही है, जिससे जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी विधानसभा में एक मुस्लिम भाई की जान चली गई थी और इसे लेकर कांग्रेस ने राजनीति की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जब चुनाव हारती है, तो इस तरह के हथकंडे अपनाती है।
कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
शर्मा ने कांग्रेस नेaता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ और छल की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि एक बंटी रावत नाम के अपराधी को पकड़ने के बाद कांग्रेस ने अपनी ही जाति का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। शर्मा ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और भाजपा की ओर आकर्षित हो रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |