Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि यही लोग देश को तोड़ने और बांटने वाले हैं। राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पहले राष्ट्र, फिर कास्ट। राहुल गांधी, कितना बांटोगे?"
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता भेदभाव करने वाले लोग हैं और वे देश के हितैषी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों की खातिर राहुल गांधी विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं। चौहान ने कहा कि देश ने सभी को समान स्थान अपने हृदय में दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |