Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों की हालत सुधारने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार को पिछले दिनों मार्चुला में हुई सड़क दुर्घटना की याद दिलाई और कहा कि भीमताल विधानसभा में भी ऐसी कई सड़के हैं, जिनकी खराब स्थिति के कारण अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सरकार इन सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही है।
हरीश पनेरू ने बताया कि छिड़ाखान मिडारमोटर मार्ग पिछले तीन साल से अधूरा पड़ा है। इसके अलावा, विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कें भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं, और इसका खामियाजा मासूम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |