Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खातेगांव में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह मनाया गया, जिसका समापन न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता संवाद के साथ हुआ।
इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा किया गया। इस आयोजन की शुरुआत न्यायालय परिसर से एक बाइक रैली निकालकर की गई।
इसके बाद वृद्ध जन आश्रम, उत्कृष्ट विद्यालय, कॉलेज परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जनसंवाद किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा "न्याय तक आपकी पहुंच" कार्यक्रम के तहत लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 भी जारी किया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |