Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मिलने वाला 33 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जो बहनों को शासकीय सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण दे रहा है।
सीएम ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को नवम्बर माह की किश्त के रूप में 1250 रुपये भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा, लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। साथ ही, सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों को 55 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |