Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल खड़े किए और पूछा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस की पिटाई करने का हक किसने दिया।
कटनी में हाल ही में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "जब से मोहन यादव गृहमंत्री बने हैं, पुलिस की पिटाई की घटनाएं बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश इसका ज्वलंत उदाहरण है।" पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस को मारने की खुली छूट दी गई है।
उन्होंने आगे कहा, "पुलिस को क्यों मारा जाता है? क्योंकि जब अपराध होते हैं, तो पुलिस उन्हें रोकने जाती है।" पटवारी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक सीरीज निकालेगी, जिसमें पूरे राज्य में कब और कहां पुलिस वालों की पिटाई हुई है, इसका उल्लेख किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |