Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला जलाया.
बस्तर कॉंग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना से हुयी मौत तथा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला भी जलाया कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा कि- छत्तीसगढ़ में बढ़ती अराजकता, बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है पूरे प्रदेश में डर और भय का माहौल व्याप्त है सरकार की विफलता की पूरी जवाबदेही भाजपा सरकार मुख्यमंत्री की है मुख्यमंत्री का सरकार पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |