Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा सदस्यता अभियान में जमकर गड़बड़ी हो रही है अब छतरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पास भाजपा के सदस्य बनने का मैसेज आया तो उन्होंने कहा भाजपा जबरिया लोगों को सदस्य बना रही है ये फर्जीवाड़ा है.
भाजपा सदस्यता अभियान में जमकर शिकायतों के बाद इसमें फर्जीवाड़े के मामले भी सामने आ रहे हैं अब छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के पास भाजपा के सदस्य बनने का मैसेज आया है ऐसे में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आलोचना की कांग्रेस अध्यक्ष महा प्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा का कोई सदस्य बनने के लिए तैयार नहीं है जबरदस्ती वह सदस्य बना रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा हंसी का पात्र बन रही है और बिना पूछे जबरदस्ती सदस्य संख्या का मैसेज भेजा जा रहा है और सदस्य बनाया जा रहा है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |