Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर याद करते हुए. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया कांग्रेस नेताओं ने कहा बिन्दुखत्ता क्षेत्र को बसाने वाले स्वर्गीय एनडी तिवारी की प्रतिमा को लगाने के लिए उचित स्थान और सम्मान आज तक नही मिल सका है.
करीब एक लाख की आबादी वाले बिन्दुखत्ता में कई एकड़ भूमि होने के बावजूद स्वर्गीय एनडी तिवारी की प्रतिमा मुफलिसी में है. आज भी अपने लिए उचित स्थान व सम्मान की बांट जोह रही है. हालांकि कुछ वर्ष पूर्व इतने बड़े बिन्दुखत्ता क्षेत्र में प्रतिमा के लिये उचित जगह नही मिलने पर रोड पर ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थापित कर दी थी. बिन्दुखत्ता के हजारों घरों में बिजली देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की प्रतिमा को रात के अंधेरे में एक लाईट भी नसीब नही हुई है. हर वर्ष पूरे प्रदेश में एनडी तिवारी का 18 अक्टूबर को जन्मदिन और पुण्यतिथि मनाई जाती है लेकिन सही मायनों में उनको मिलने वाला सम्मान आज भी उन्हें नही मिल पा रहा है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |