Dakhal News
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बुधवार को आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में आतिशी का आधिकारिक आवास BJP के इशारे पर जबरन खाली कराया गया। उन्होंने दावा किया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना इसे भगवा पार्टी के एक नेता को अलॉट करना चाहते हैं। CMO के बयान के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी घर से उनका सामान हटा दिया गया। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी घर में रहते थे। इस बीच, LG कार्यालय की ओर से इन आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
AAP नेता आतिशी ने सोमवार को अपना सामान सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में शिफ्ट कर दिया था। इस बंगले में पार्टी के साथी नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले 9 सालों से रह रहे थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |