Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्राम रोजगार सहायक संघ ने भाजपा को उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए उसे पूरा करने की मांग की है ...रोजगार सहायकों ने सिंगरौली विधायक राम निवास शाह से मिलकर ज्ञापन दिया और कहा विधायक भाजपा से वादा पूरा करवाने में मदद करें ...
सिंगरौली में जिले के ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष राज कुमार शाह के नेतृव में दर्जनों ग्राम रोजगार सहायक सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह से मुलाकात की ... इस मुलाकात के दौरान ग्राम रोजगार सहायक संघ ने कहा विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने रोजगार सहायकों की वेतन विसंगति सहित कई मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी ... संघ ने विधायक रामनिवास शाह को ज्ञापन सौंपा कर इसे पूरा करवाने का आग्रह किया है ... विधायक रामनिवास शाह ने ग्राम रोजगार सहायक संघ को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेंगे और आप की मांगों को जो पार्टी की घोषणा पत्र में वादे किए गए थे उसे संबंध में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह से चर्चा कर उन को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |