Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल पर कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने बड़ा आरोप लगाया और कहा चंदेल खुद चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करते हैं ... इसलिए उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जाना चाहिए ...
सिंगरौली शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के खिलाफ पार्षदों ने बड़ा आरोप लगाया और उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है ... सिंगरौली नगर निगम में कांग्रेस के 12 पार्षद हैं जिसमें दो को आम आदमी पार्टी की महापौर रानी अग्रवाल के एमआईसी में शामिल किया तो कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने इन लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया। .. वहीं तीन बार के पार्षद राम गोपाल पाल को महापौर रानी अग्रवाल ने एमआईसी में जगह दी तो उनके कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने इनको पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त किए जाने की सूचना दी ... अरविंद सिंह चंदेल ने कहा है कि यह पार्टी गाइडलाइन के बाहर जाकर आम आदमी पार्टी की महापौर रानी अग्रवाल के एमआईसी में शामिल हुए हैं इसलिए क्यों न इन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया जाए .. इससे कांग्रेस पार्षदों में आक्रोश है ... कांग्रेस के 12 पार्षदों में से लगभग 9 पार्षद ने इकट्ठे होकर अरविंद सिंह चंदेल के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है ... इन लोगों ने कहा अरविंद सिंह चंदेल खुद पार्टी लाइन के बाहर जाकर चुनाव लड़ते हैं तीन बार वह ऐसा कर चुके हैं ... जिससे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों रेनू शाह राजा बाबा और कमलेश्वर पटेल की हार हुई ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |