Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नर्मदा तट पर दो दिवसीय भूतड़ी अमावस्या मेला चल रहा है ... जहाँ विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु अपने पितरों का तर्पण और उनकी शांति के लिए पूजा पाठ करने आते हैं
देवास जिले के नेमावर के नर्मदा तट पर सर्वपितृ भूतड़ी अमावस्या महापर्व का मेला चल रहा है ... अमावस्या पर्व पर राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से लोग नर्मदा के नाभितीर्थ में अपने पितरों का तर्पण करने एवं अपनी कुलदेवी-देवताओं को स्नान कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुँचते हैं ... इस वर्ष पर्व स्नान के लिए तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है ... एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं को किसी तरह से परेशानी ना हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था जुटाई गई है ..
भूतड़ी अमावस्या को लेकर स्नान वाले घाटों पर स्नान के समय घटना-दुर्घटना से बचाव हेतु नावों और तैराक दल के साथ रखा गया है ... घाटों पर निरंतर सुरक्षा व्यवस्था की सूचना व्यवस्था की गई हे ... मुख्य भीड़ वाले स्थानों, घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही हे ... गहरे पानी में श्रद्धालु ना पहुंचे, इसके लिए पानी के अंदर बेरिकेटिंग कर घाटों को स्नान के लिए सुरक्षित कर लिया गया है ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |