
Dakhal News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लगातार दूसरे दिन चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम आज झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। गाण्डेय और बरकट्टा विधानसभा में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। सीएम आज भोपाल से सुबह 10.30 बजे रांची के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.20 बजे रांची से गिरिडीह जिला के गाण्डेय के लिए रवाना होंगे। 11.50 बजे विधानसभा गाण्डेय में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.10 बजे बरकट्टा विधानसभा के कपका मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7.10 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
MP बीजेपी ने रचा इतिहास
मध्य प्रदीश भाजपा ने सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर इतिहास रच दिया है। देश भर में एक दिन मे 10 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। 7.50 लाख फॉर्म भरे गए और 10 लाख मिस कॉल से सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने टीम को बधाई दी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 72 लाख नए सदस्य बनाए जा चुके हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |