Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते वे इसके हकदार हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमें इसके लिए कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। केजरीवाल ने अपनी नैतिकता की खातिर इस्तीफा देने का फैसला किया। वे अपने आधिकारिक आवास से बाहर चले जाएंगे। उनके पास कोई संपत्ति नहीं है।"
महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन की बस और निजी ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना में 17 घायल हुए हैं। हादसा वादीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। बस गेवराई से जालना जा रही थी। संतरे से भरा ट्रक अंबाड़ की ओर से रहा था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |