Dakhal News
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले AAP ने 3 लिस्ट में 40 उम्मीदवारों की घोषणा की।
AAP ने जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) रेसलर कविता दलाल को उतारा है।
कविता जुलाना के गांव मालवी की रहने वाली हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के आंदोलन को समर्थन करने वाली कविता दलाल अब विनेश फोगाट से ही चुनाव में आमना-सामना करेंगी। आंदोलन के वक्त कविता ने विनेश को लड़कियों की रोल मॉडल भी बताया था। दोनों महिला पहलवान खेल के दौरान शोषण किए जाने के आरोप लगा चुकीं हैं।
अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही AAP
AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बैठकें हुईं, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार अपने कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले पार्टी ने आज सुबह भी 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें भाजपा छोड़कर AAP में आए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दी गई है।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सोमवार को दोपहर बाद 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की इस लिस्ट से साफ है कि अब वह इस चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |